Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Punjab Election Result 2022 : पंजाब में झाड़ू की जीत के बाद सामने आया भगवंत मान का बयान

Punjab Election Result 2022 : पंजाब में झाड़ू की जीत के बाद सामने आया भगवंत मान का बयान

Punjab Election Result 2022  नई दिल्ली, Punjab Election Result 2022  पंजाब में आम आदमी पार्टी की इतिहासकारी जीत के बाद अब पंजाब आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान का बयां सामने आ रहा है. जहां उन्होंने केजरीवाल की हर प्रदेश को लेकर चर्चित रहने वाली नीतियों को ही पंजाब में लाने की बात कही है. […]

Punjab Election Result 2022
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2022 14:33:49 IST

Punjab Election Result 2022 

नई दिल्ली, Punjab Election Result 2022  पंजाब में आम आदमी पार्टी की इतिहासकारी जीत के बाद अब पंजाब आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान का बयां सामने आ रहा है. जहां उन्होंने केजरीवाल की हर प्रदेश को लेकर चर्चित रहने वाली नीतियों को ही पंजाब में लाने की बात कही है.

क्या बोले भगवंत मान

भगवंत मान ने पंजाब की जनता को उनपर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया कहा है. बता दें धुरी सीट से भगवंत सिंह मान ने 45 हज़ार की बढ़त से जीत दर्ज़ की है. जहां अब तक कई विपक्षी बड़े चेहरों के भी बयान सामने आ रहे थे जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू जैसे चुनावी चेहरों ने पार्टी और भगवंत सिंह मान को बधाई भी दी है. अब पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान भी सभी मुख्य विपक्षी चेहरों से बधाई बटोर रहे हैं.

अमरिंदर सिंह ने दी बधाई

हार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान भी सामने आ रहा है. जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान को जीतने की बधाई दी है.

सामने आये पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान

आप के नाम कुल 89 सीटें सामने इसके अलावा कांग्रेस के 20 सीटें सामने आ रही है. वहीँ अकाली दल के खाते में 5 सीटें आने की खबर है. वहीं अन्य के कहते में केवल 1 सीट ही आ पाई है. बीजेपी की बात करें तो यहां केवल 2 सीटों भाजपा का बोलबाला रहा. साल 2022 में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में उत्तरप्रदेश के बाद पंजाब के नतीजों पर सभी की नज़र तिकी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. इस किसान आंदोलन, कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक से लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब में जमते पैरों ने पंजाब की सियासी भट्टी को इस साल काफी गर्म रखा.

इस चुनाव की अहम् बातें

बनते बिगड़ते समीकरणों के कारण भी पंजाब की राजनीती इस समय काफी ख़ास है. सबसे ज़्यादा रोचक मानें जाने वाले प्रदेश उत्तरप्रदेश के चुनावों के बाद सभी नज़रे पंजाब के नतीजों को देख रही है. पिछले चुनावों में कांग्रेस को 10 वर्षों के बाद सत्ता का स्वाद चखने को मिला. जहां कांग्रेस के बाद बाकि पार्टियों को पीछे धकेलते हुए पंजाब की विधानसभा में विपक्ष के तौर पर आम आदमी पार्टी उभरी. इसे एक उपलब्धि के तौर पर ही देखा गया. क्योंकि अब तक जैसे राजनितिक इतिहास पंजाब का रहा उसने किसी और पार्टी को अपने विधानी रण में जगह नहीं दी.

 

चुनाव परिणाम देखें | LIVE

Uttrakhand election Results 2022 LIVE: उत्तराखंड के पहले रुझान में बीजेपी 23 और कांग्रेस 19 सीट पर आगे

Punjab Elections 2022 : पंजाब के विधानसभा चुनावों में जलालाबाद से कांग्रेस के सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं