नई दिल्ली: 14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से भारत की यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) होगा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा को लेकर यह जानकारी दी है. जयराम रमेश ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ये यात्रा शुरु होगी. बता दें कि पहले इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा था. मणिपुर से शुरु होकर यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी.
जमराम रमेश ने दी जानकारी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरु होगी. इसकी शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे.
100 लोकसभा सीटें होंगी कवर
जयराम रमेश ने बताया कि 67 दिनों की यह यात्रा 6713 किलोमीटर की होगी. यह 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी. राहुल गांधी इस दौरान पैदल और बस पर यात्रा करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्री के अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी. साथ ही बताया कि यात्रा मुंबई में खत्म होगी.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप
- मणिपुर- 107 किमी (4 जिले)
- नागालैंड- 257 किमी (5 जिले)
- असम- 833 किमी (17 जिले)
- अरुणाचल प्रदेश- 55 किमी (1 जिला)
- मेघालय- 5 किमी (1 जिला)
- पश्चिम बंगाल- 523 किमी (7 जिले)
- बिहार- 425 किमी (7 जिले)
- झारखंड- 804 किमी (13 जिले)
- उड़ीसा- 341 किमी (4 जिले)
- छत्तीसगढ़- 536 किमी (7 जिले)
- उत्तर प्रदेश- 1,074 किमी (20 जिले)
- मध्य प्रदेश- 698 किमी (9 जिले)
- राजस्थान- 128 किमी (2 जिले)
- गुजरात- 445 किमी (7 जिले)
- महाराष्ट्र- 480 किमी (6 जिले)
Also Read:
- Delhi: मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के जरिए हुआ अरबों का घोटाला, BJP का केजरीवाल सरकार पर आरोप
- आंध्र प्रदेश के CM जगन की बहन YS शर्मिला कांग्रेस में शामिल, पार्टी का भी किया विलय