Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से, जानें किसने क्या कहा?

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से, जानें किसने क्या कहा?

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हो रही है। इसके जरिये कांग्रेस का प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव के केंद्र बिंदु में लाना है। ये यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल […]

rahul gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2024 12:37:32 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हो रही है। इसके जरिये कांग्रेस का प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव के केंद्र बिंदु में लाना है। ये यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी तथा मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा।

खरगे दिखाएंगे हरी झंडी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है तथा यह पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 10 साल के ‘‘अन्याय काल’’ के खिलाफ निकाली जा रही है।

क्या बोले खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक़, मिलने तक! आज थोउबल, मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि जन-जन के प्रिय राहुल गांधी जी 15 राज्यों से 6700 KM का सफ़र तय करते हुए, कांग्रेस पार्टी के इस राष्ट्रीय जन-आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। खरगे ने आगे कहा कि किसान, मज़दूर, दलित, आदिवासी, छोटे व्यापारी, दुकानदार, महिला, पिछड़े वर्ग, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, शिक्षक, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी समूह, NGOs, SHGs आदि समाज के हर वर्ग से, यात्रा संवाद करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनता की बात सुनकर देश को एक वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करे। इसी लिए न्याय की लड़ाई ज़रूरी है।

बीजेपी ने कसा तंज

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के नेताओं की न्याय यात्रा निकालनी चाहिए।

कांग्रेस ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 110 जिलों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करीब 6,700 किमी की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा अधिकतर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। आपको बात दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।