Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Jodo Yatra: प्रियंका की भारत जोड़ो यात्रा में एंट्री, निशाने पर है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका की भारत जोड़ो यात्रा में एंट्री, निशाने पर है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव

Bharat Jodo Yatra: भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। यहां पर ये पदयात्रा 12 दिनों तक चलेगी और 380 किमी को पूरा करेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान जाएगी। मध्य प्रदेश की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां अगले साल विधानसभा […]

(राहुल गांधी-प्रियंका गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 24, 2022 14:33:09 IST

Bharat Jodo Yatra:

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। यहां पर ये पदयात्रा 12 दिनों तक चलेगी और 380 किमी को पूरा करेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान जाएगी। मध्य प्रदेश की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस मध्य प्रदेश में पिछले साल चुनाव में जीती थी और 2020 तक सत्ता में भी रही थी।

यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को मध्य प्रदेश में स्वागत करते हुए कमलनाथ ने दावा किया कि यह यात्रा के लिए सबसे सफल राज्य होगा। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विपक्ष के नेता गोविन्द सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पोचरी,अरुण यादव भी मौजूद रहे।

अगले साल हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में काफी सफल होने के आसार नज़र आ रहे है क्योंकि यहां कांग्रेस पिछले साल चुनाव जीती थी और 2020 तक सत्ता में रही थी। बीजेपी में कुछ विधायकों के शामिल होने के बाद वो सत्ता से बाहर हो गई थी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। जो की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर मध्य प्रदेश की राजनीति में आ गई, अब इसके बाद राजस्थान में पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव