Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राजधानी दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, लाल किले पर जनसभा करेंगे राहुल गांधी

राजधानी दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, लाल किले पर जनसभा करेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आज पदयात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रवेश कर गई। शनिवार सुबह 6.30 बजे यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री कर गई। यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे लाल […]

(राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा)
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2022 09:00:52 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आज पदयात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रवेश कर गई। शनिवार सुबह 6.30 बजे यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री कर गई। यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे लाल किला पहुंचेगी। बता दें कि दिल्ली कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने के लिए कहा है।

लाल किले पर होगी जनसभा

भारत जोड़ो यात्रा आज शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर पहुंचेगी। लाल किले पर पर कांग्रेस की एक जनसभा होगी, जिसमें राहुल गांधी भाषण देंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्री और गाड़ियां शामिल हो रही है, इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मास्क पहनकर आने का निर्देश

गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश जारी किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार की ओर से जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। रमेश ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना को लेकर राजनीति कर रही है। वो भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

Jharkhand Murder Case: शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कुत्ते खाते दिखे मांस