Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर-चौधरी चरण सिंह समेत पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न, जानें किस -किस को मिला

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर-चौधरी चरण सिंह समेत पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न, जानें किस -किस को मिला

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न समारोह का आयोजन हुआ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। सभी विभूतियों के परिवारजनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिये गए। किस-किस को मिला भारत रत्न पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2024 08:25:48 IST

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न समारोह का आयोजन हुआ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। सभी विभूतियों के परिवारजनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिये गए।

किस-किस को मिला भारत रत्न

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारे जीवन पर कई लोगों के व्यक्तित्व का असर रहता है। जिन लोगों से हम मिलते हैं, उनकी बातों का हम पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनके बारे में केवल सुनकर ही हम बहुत प्रभावित हो जाते हैं। मेरे लिए ऐसे ही व्यक्ति हैं, जननायक कर्पूरी ठाकुर। सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी ठाकुर ने जो कोशिश की, उससे करोड़ों लोगों के जिंदगियों में बड़ा बदलाव आया। उनका नाता नाई समाज, यानी समाज के सबसे पिछड़े वर्ग से था। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पूरा जिंदगी सादगी और सामाजिक न्याय की लडाई के लिए रही है। हमारी सरकार भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेते हुए ही उनके विचारो पर आगे बढ़ रही है।इस चीज का हमारी नीतियों और योजनाओं में भी दिखाई देता है, जिससे देश भर में काफी बदलाव आया है।

यह भी पढ़े-

राजू पाल हत्याकांड में सभी आरोपी दोषी करार, उम्रकैद की सजा का एलान