Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • चैत्र नवरात्रि के बीच आम आदमी को बड़ी राहत, घट गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली से लेकर पटना तक का नया रेट

चैत्र नवरात्रि के बीच आम आदमी को बड़ी राहत, घट गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली से लेकर पटना तक का नया रेट

LPG Cylinder Price:  आज यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 44.50 रुपए सस्ता हो गया है। जानिए आपके शहर में नया रेट क्या है।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2025 08:04:06 IST

LPG Cylinder Price:  आज यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 44.50 रुपए सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 41 रुपए घटकर 1762 रुपए हो गई है, इससे पहले यह 1803 में मिल रहा था। कोलकाता में सिलेंडर का दाम 44.50 रुपए घटकर 1868.50 हो गया है। पहले यहां सिलेंडर का दाम 1913 रुपए था।

अन्य शहरों का नया रेट

मुंबई में सिलेंडर 1755.50 रुपये से 42 रुपए घटकर 1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1921.50 का मिल रहा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम अगस्त 2024 से ही स्थिर है। सिर्फ 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के रेट में ही 45 रुपए की कमी की गई है।

इंडियन ऑयल ने जारी की नई लिस्ट

इंडियन ऑयल की ओर से जारी ताजा दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता होकर अब 1 अप्रैल से 1762 रुपये का हो गया है। पटना में इसकी कीमत 2031 रुपये है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 901 रुपये पर स्थिर है। कोलकाता में यही कमर्शियल सिलेंडर मार्च में 1913 रुपये का था, जो आज यह 44.50 रुपये सस्ता होकर अब 1868.50 रुपये का हो गया है।