Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाब AAP में बड़ा फेरबदल, बुद्धराम बने कार्यकारी अध्यक्ष, 4 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

पंजाब AAP में बड़ा फेरबदल, बुद्धराम बने कार्यकारी अध्यक्ष, 4 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़े सांगठनिक बदलाव किए हैं. AAP ने बुद्धराम को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही 4 नेताओं को प्रदेश उपाध्याक्ष की जिम्मेदारी दी है. बता दें कि बुद्धराम बुढलाडा विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से […]

(भगवंत मान-अरविंद केजरीवाल)
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2023 12:19:40 IST

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़े सांगठनिक बदलाव किए हैं. AAP ने बुद्धराम को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही 4 नेताओं को प्रदेश उपाध्याक्ष की जिम्मेदारी दी है. बता दें कि बुद्धराम बुढलाडा विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

4 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी ने 4 नेताओं को पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, जिसमें जसवीर सिंह राजा गिल, अमनशेर सिंह शैरी, जगदीप सिंह काका बराड़ और तरूणप्रीत सिंह का नाम शामिल है. इसके साथ ही जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि दविंदरजीत सिंह लाड़ी को AAP की यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

महारैली के बाद किया गया बड़ा फेरबदल

बता दें कि, रविवार (11 जून) को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की थी. इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार के कई मंत्री, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. महारैली के अगले ही दिन पंजाब में हुए बड़े सांगठनिक बदलाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.