Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इस राज्य में बीजेपी के अंदर बड़ी फूट, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कई नेताओं ने खोला मोर्चा

इस राज्य में बीजेपी के अंदर बड़ी फूट, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कई नेताओं ने खोला मोर्चा

कर्नाटक बीजेपी में बड़ी फूट की खबर है। इस राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

Amit Shah-Narendra Modi-JP Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: February 11, 2025 22:05:59 IST

बेंगलुरु/नई दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई के खिलाफ बड़ी फूट देखने को मिली है। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ पार्टी के कई विधायकों और नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा देना चाहिए।

हाईकमान ने लगाई है फटकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने वाले नेताओं को बीजेपी आलाकमान ने तगड़ी फटकार लगाई है। हाईकमान ने विजयेंद्र के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन नेताओं को नोटिस भी जारी किया है जिन्होंने विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत की है।

बोम्मई को अध्यक्ष बनाने की मांग

बता दें कि विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इन नेताओं ने बोम्मई से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन भी दिया है। वहीं, बोम्मई ने विजयेंद्र से नाराज चल रहे सभी नेताओं को पार्टी आलाकमान के फैसले के साथ रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें-

लो हो गया फैसला! ये नेता बनेगा दिल्ली का अगला CM, नाम सुनकर घबरा उठे केजरीवाल