Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बिहार: अमित शाह बोले- हमने बड़प्पन दिखाकर CM बनाया, नीतीश ने धोखा दिया

बिहार: अमित शाह बोले- हमने बड़प्पन दिखाकर CM बनाया, नीतीश ने धोखा दिया

बिहार: पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने सीमांचल इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने कम सीटें होने के बाद भी बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने हमे धोखा दे दिया। पीठ में […]

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2022 14:18:17 IST

बिहार:

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने सीमांचल इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने कम सीटें होने के बाद भी बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने हमे धोखा दे दिया।

पीठ में छुरा घोंपा

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ही स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति की पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार ने जिस एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लिया था, बाद में उसी के पीठ में छुरा घोंपकर आरजेडी और कांग्रेस की गोदी में बैठने का काम किया है।

डरने की जरूरत नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि अब लालू यादव सरकार में जुड़ गए हैं और नीतीश कुमार उनकी गोद में बैठे हैं। अब यहां पर डर का माहौल बन गया है। मैं सभी को कहना चाहता हूं कि ये सीमावर्ती ज़िले भारत का हिस्सा हैं और यहां पर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। देश में नरेंद्र मोदी सरकार है।

पेट में दर्द हो रहा है

अमित शाह ने जनसभा में कहा कि मैं यहां पर आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो सबसे कह रहे हैं कि मैं बिहार में झगड़ा लगाने आया हूं और कुछ करके जाएंगे। मैं उनको कहना चाहता हूं कि झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप खुद झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो। आपने पूरे जीवन में यही काम किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव