Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले राजद विधायक का संगीत राग, न छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले राजद विधायक का संगीत राग, न छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। विधायकों के टूटने के डर से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के विधायकों को अपने आधिकारिक आवास पर ठहराया हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव और उनके विधायकों का एक वीडियो भी सामने आया है, […]

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले राजद विधायक का संगीत राग, न छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं
inkhbar News
  • Last Updated: February 11, 2024 16:22:04 IST

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। विधायकों के टूटने के डर से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के विधायकों को अपने आधिकारिक आवास पर ठहराया हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव और उनके विधायकों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव रात के समय अपने विधायकों के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ विधायक गाना गा रहे हैं ना छेड़ो हमें, हम सताए हुए हैं।

राजद के विधायक तेजस्वी आवास पर रुके

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के सबसे अधिक 79 विधायक हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को बताया था कि सोमवार यानी 12 फरवरी को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे। झा ने देर शाम यह बयान तब दिया जब पार्टी के विधायक उपमुख्यमंत्री रहते यादव को आवंटित सरकारी बंगले देशरत्न मार्ग पर पहुंचे थे।

विधायकों ने तेजस्वी के साथ रहने की इच्छा वयक्त की

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पाला बदलकर राजग के साथ जाने के बाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद गंवा दिया है। राज्यसभा सदस्य झा ने कहा था कि न केवल हमारे दल के विधायकों ने, बल्कि हमारे गठबंधन सहयोगियों ने भी 12 फरवरी तक तेजस्वी यादव के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। हमारे लिए यह सिर्फ एक तारीख है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बहुत चिंताजनक है, जिन्होंने चुपके से सत्ता हासिल कर ली है।

ये भी पढ़ेः      

Lok Sabha Election 2024: आजम खान के गढ़ में…