Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar News: बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार जल्द, नीतीश कुमार इस दिन का कर रहे इंतजार

Bihar News: बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार जल्द, नीतीश कुमार इस दिन का कर रहे इंतजार

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को देर रात लंदन से वापस दिल्ली आएंगे। मंगलवार यानी 12 मार्च को उनके पटना लौटने की खबर है। मुख्यमंत्री के लंदन से वापस आने की खबर के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फिर से तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की गमहा-गहमी है […]

Bihar News: बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार जल्द, नीतीश कुमार इस दिन का कर रहे इंतजार
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2024 21:17:20 IST

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को देर रात लंदन से वापस दिल्ली आएंगे। मंगलवार यानी 12 मार्च को उनके पटना लौटने की खबर है। मुख्यमंत्री के लंदन से वापस आने की खबर के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फिर से तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की गमहा-गहमी है कि 15 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।

मंत्रिममंडल विस्तार के बारे में यह कहा जा रहा कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में कई मंत्रियों के पास आधा-आधा दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार है। काम की गति प्रभावित नहीं हो इस वजह से मंत्रियों का बोझ कम किया जाएगा। ऐसी खबर है कि जदयू कोटे से पुराने समीकरण के तहत ही प्राय: उन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। जो महागठबंधन की सरकार में मंत्री थे। ऐसी चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया जा सकता है। सबसे अधिक गमहा-गमही शिक्षा विभाग को लेकर है।

किसके पास जाएंगे शिक्षा विभाग

फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का प्रभार विजय चौधरी के पास है। इसके अलावा उनके पास जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार है। वहीं ग्रामीण विकास व ग्रामीण कार्य विभाग के लिए भी अलग-अलग मंत्री होंगे।

नीतीश कुमार क्यों गए थे लंदन

सीएम नीतीश कुमार सात मार्च को लंदन के लिए रवाना हुए थे। वहीं उनके साथ जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी लंदन साथ गए थे। इस यात्रा का मुख्य मसकद लंदन साइंस म्यूजियम को देखना था। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि पटना के राजेंद्रनगर में बन रहे साइंस सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए।