Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बिहार: बहुमत परीक्षण से पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा का इस्तीफा, कहा- अब जनता फैसला करेगी

बिहार: बहुमत परीक्षण से पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा का इस्तीफा, कहा- अब जनता फैसला करेगी

Vijay Kumar Sinha Resign: पटना। बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने आज नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उनके खिलाफ महागठबंधन सरकार अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल खड़े करते हुए उसे अवैधानिक बताया था। The Chair is 'Panch […]

Speaker Vijay Kumar Sinha
inkhbar News
  • Last Updated: August 24, 2022 12:00:15 IST

Vijay Kumar Sinha Resign:

पटना। बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने आज नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उनके खिलाफ महागठबंधन सरकार अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल खड़े करते हुए उसे अवैधानिक बताया था।

लोग फैसला करेंगे

इस्तीफा देने से पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में में कहा कि मैं बताना चाहूंगा कि आपका अविश्वास प्रस्ताव अस्पष्ट है। नौ में से जिन आठ लोगों के पत्र मिले, वो सभी नियम के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभापीठ पंच परमेश्वर है। आप सभापीठ पर संदेह जताकर क्या संदेश देना चाहते हैं? अब लोग फैसला करेंगे।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना