Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बिहार: तेजस्वी यादव पत्नी के साथ पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर में नई सरकार का शपथ ग्रहण

बिहार: तेजस्वी यादव पत्नी के साथ पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर में नई सरकार का शपथ ग्रहण

बिहार: पटना। बिहार की सत्ता का स्वरूप आज बदलने वाला है। कुछ ही देर में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड की सरकार का गठन हो जाएगा। एक तरफ नीतीश कुमार जहां आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसी बीच […]

Tejashwi Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 14:01:44 IST

बिहार:

पटना। बिहार की सत्ता का स्वरूप आज बदलने वाला है। कुछ ही देर में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड की सरकार का गठन हो जाएगा। एक तरफ नीतीश कुमार जहां आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

इसी बीच तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ राजभवन पहुंच चुके है। उनके साथ उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में राज्यपाल फागू चौहान नए सरकार को शपथ दिलाएंगे।

बिहार ने देश को संदेश दिया है

मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का शपथग्रहण समारोह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ये तय कर लिया है कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत कर देगी। बिहार देश को एक संदेश दिया है।

बीजेपी ने जेडीयू पर साधा निशाना

जेडीयू से गठबंधन टूटने पर पार्टी आलाकमान से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक सभी सदमे में हैं। नीतीश कुमार के पाला बदलने पर बिहार बीजेपी के नेता बुरी तरह भड़के हुए है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार एकबार फिर भ्रष्टाचार की गोद में चले गए हैं।

रविशंकर ने नीतीश से पूछा सवाल

पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार फिर से भ्रष्टाचार के गोद में चले गए हैं। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। जिसपर तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जवाब मिल गया?

कभी लगा ही नहीं छोड़ कर चले जाएंगे

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश जी साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। हुसैन ने आगे दावा करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना