नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को बदला है। सीपी जोशी को राजस्थान की जिम्मेदारी मिली है। बिहार में सम्राट चौधरी को कमान मिली है। वहीं, ओडिशा में मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव को अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि, राजस्थान में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। जबकि दिल्ली और बिहार में साल 2025 और ओडिशा में 2024 में चुनाव होंगे।
बिहार-सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि, सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। इससे पहले वह बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। सम्राट के पिता शकुनी चौधरी की भी बिहार की राजनीति में काफी अच्छी राजनीतिक पैठ मानी जाती है।
राजस्थान-सीपी जोशी
जेपी नड्डा में राजस्थान में सीपी जोशी को पार्टी की कमान सौंपी है। जोशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने इस सीट पर 2024 और 2019 में लगातार दो बार जीत दर्ज की है। बता दें कि, जोशी को संघ का नजदीकी माना जाता है। उन्होंने RSS के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।
ओडिशा-मनमोहन सामल
ओडिशा में मनमोहन सामल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वे इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। समीर मोहंती की जगह मनमोहन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि, समल इससे पहले भी बीजेपी-बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
दिल्ली-वीरेंद्र सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली बीजेपी का स्थायी अध्यक्ष बना दिया गया है। इससे पहले नगर निगम चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए आदेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सचदेवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि, वीरेंद्र सचदेवा साल 1998 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें साल 2017 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
ये भी पढ़ें-
Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ
Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’