Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘BJP ने किया लाखों का घोटाला’, इलेक्टोरल बांड को लेकर संजय सिंह ने बोला हमला

‘BJP ने किया लाखों का घोटाला’, इलेक्टोरल बांड को लेकर संजय सिंह ने बोला हमला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सत्ताधारी दल भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाखों का भ्रष्टाचार किया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया गया है […]

AAP Leader Sanjay Singh
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2024 11:56:05 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सत्ताधारी दल भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाखों का भ्रष्टाचार किया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया गया है और घाटे वाली कंपनियों ने भाजपा को सबसे अधिक चुनावी चंदा दिया है।

बीजेपी पर लगाया आरोप

संजय सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की वजह से यह घोटाला सामने आया। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप नेता ने आगे कहा कि 33 कंपनियों को एक लाख करोड़ का घाटा हुआ है लेकिन 450 करोड़ रुपये का चंदा उन्होंने भाजपा को दिया है। वहीं, एक कंपनी ने अपने मुनाफे का 93 गुना चंदा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ का चंदा दिया और 17 कंपनियों ने 0 टैक्स दिया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर यह घोटाला हुआ है। आप सासंद ने आगे कहा कि लाखों करोड़ों के टैक्स की छूट देकर कंपनियों को करोड़ों का टेंडर मिला।

एयरटेल ने दिया 200 करोड़ का चंदा

आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि एयरटेल ने 200 करोड़ का चंदा दिया। उन्होंने कहा कि उसे 77 करोड़ का घाटा हुआ तथा 8000 करोड़ की टैक्स में छूट मिली। वहीं, 130 करोड़ के घाटे वाली कंपनी DLF को 20 करोड़ की टैक्स में छूट दी गई और उसने 25 करोड़ का चंदा भाजपा को दिया। संजय सिंह ने कहा कि एक कंपनी है धारीवाल, इसने 115 करोड़ का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने BJP को 25 करोड़ दिए, जबकि कंपनी को 299 करोड़ का घाटा हुआ।