Inkhabar

उपचुनाव में बीजेपी ने लहराया भगवा रंग, NDA का दबदबा कायम

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार बड़ा उलटफेर हुआ। शुरुआती दौर में भाजपा और रालोद 7 सीटों पर आगे चल रही थी सपा सिर्फ सीसामऊ और करहल ही जीत पाई। सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी 8,564 वोट से जीती। करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव 14,725 वोट से जीते।

UP By Election Result 2024
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 21:40:46 IST

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा उपचुनाव हॉट ​​सीट बनी चुकी थी. इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. राहुल गांधी के इस सीट को खाली करने के बाद इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की नव्या हरिदास को 1 लाख 9 हजार वोट मिले।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर खबर लिखे जानें तक कांग्रेस के वसंत राव चव्हाण से करीब 1457 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के संतुक हंबार्डे को कभी तक 5लाख 85 हजार 331 वोट मिले है। संतुक हंबार्डे और वसंत राव चव्हाण के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ रही है। अभी नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की दो सीट विजयपुर और बुधनी पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। विजयपुर में कांग्रेस ने बीजेपी को हरा दिया है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली बुधनी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। दोनों सीटों पर पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी थी। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। वहीं, विजयपुर सीट पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव जीते रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बन गई थी।

उत्तर प्रदेश

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार बड़ा उलटफेर हुआ। शुरुआती दौर में भाजपा और रालोद 7 सीटों पर आगे चल रही थी सपा सिर्फ सीसामऊ और करहल ही जीत पाई। सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी 8,564 वोट से जीती। करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव 14,725 वोट से जीते।

भाजपा ने सपा से कटेहरी और कुंदरकी सीटें छीनीं। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीटों पर सपा का कब्जा था। भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझावन और खैर सीटों पर जीत दर्ज की थी। मीरापुर सीट रालोद के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है।

इन सीटों पर बीजेपी का लहरा परचम

कुंदरकी विधानसभा सीट
कटेहरी विधानसभा से धर्मराज निषाद 34 हज़ार 514 वोट से जीते।
कुंदरकी विधानसभा सीट से ठाकुर रामवीर सिंह 1 लाख 44 हजार 791 वोट से जीते।
फूलपुर विधानसभा सीट से दीपक पटेल 11 हज़ार 305 वोट से जीते
गाजियाबाद विधानसभा सीट से संजीव शर्मा 69 हज़ार 351 वोट से जीते।
मझावन विधानसभा सीट से सुचिस्मिता मौर्य 4 हज़ार 922 वोट से जीते।
खैर विधानसभा सीट से सुरेंद्र दिलेर 38 हजार 393 वोट से जीते।

24 सीटों पर बीजेपी गठबंधन

46 सीटों में से 24 सीटों पर बीजेपी गठबंधन, 7 सीटों पर कांग्रेस, 6 सीटों पर टीएमसी, 3 सीटों पर सपा, 3 सीटों पर आप, 1-1 सीट पर सीपीआई-एम, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और भारत आदिवासी पार्टी आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं।

चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें से अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, बीजेपी की 11 सीटों समेत एनडीए के पास कुल 17 सीटें थीं। इस तरह बीजेपी गठबंधन को कुल 7 सीटों का फायदा है।

 

यह भी पढ़ें :-

BJP मुख्यालय में PM मोदी का संबोधन, कहा 50 सालों में सबसे बड़ी जीत