Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP’s party meeting:चुनावी मोड में भाजपा, आज जेपी नड्डा करेंगे राज्य प्रभारियों संग बैठक

BJP’s party meeting:चुनावी मोड में भाजपा, आज जेपी नड्डा करेंगे राज्य प्रभारियों संग बैठक

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी मुख्याल में बैठक कर रहै हैं। बैठक में सभी राज्यों के केंद्रीय प्रभारी शामिल होगें। इस बैठक के जरिए लोकसभा 2024 की चुनावी रणनीति पर जोड़ देंगे। भाजपा आई एक्शन मोड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक […]

BJP's president JP Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 09:51:32 IST

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी मुख्याल में बैठक कर रहै हैं। बैठक में सभी राज्यों के केंद्रीय प्रभारी शामिल होगें। इस बैठक के जरिए लोकसभा 2024 की चुनावी रणनीति पर जोड़ देंगे।

भाजपा आई एक्शन मोड में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर महत्वपूर्ण चर्चा करेगी। साथ ही बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर भी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होने के आसार है। बता दें कि नड्डा ने हाल ही में पार्टी के प्रमुख नेताओं को राज्यों और संघशासित प्रदेशों का प्रभारियों की नियुक्त किया था।

सेवा पखवाड़ा पर होगी विशेष चर्चा

भाजपा अपने नए – नए कार्यक्रमों से लोगों के बीच में जाने का रास्ता तलाश करती रहती है। साथ ही इसे संगठन को मजबूत करने का मूल-मंत्र भी मानती है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन ‘एक व्यक्ति- एक वोट’ के लोकतांत्रिक मूल्यों का पाालन करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करती है। सूत्रों के हवाले से पार्टी मुख्यालय में होनेवाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शुरु किए गए सेवा पखवाड़ा में हुए कार्यों पर भी चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यों में चलाए जा रहे अन्य संगठनात्मक अभियानों के बारे में भी जानकारी लेंगे।

इसी महीने हुआ संगठन विस्तार

बीते 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। यह जबावदेही आने वाले लोकसभा और कई राज्यों में विधान सभा को देखते हुए दिया गया है। इन नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बिप्लव कुमार देब, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा का नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी बनाया। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था। विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ तो विपल्व देब को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रकाश जावड़ेकर को केरल में पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Rajasthan crisis: त्रिशंकु बने गहलोत की बढ़ रही है मुश्किलें, राष्ट्रीय पद के साथ मुख्यमंत्री पद भी खोने के कयास तेज

पुतिन की यूक्रेन को परमाणु बम की धमकी-“धौंस नहीं दे रहा”, जानें बम की ताकत