Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल में ममता राज को उखाड़ फेंकने की तैयारी में बीजेपी, इस महिला नेता को बनाने जा रही प्रदेश अध्यक्ष 

पश्चिम बंगाल में ममता राज को उखाड़ फेंकने की तैयारी में बीजेपी, इस महिला नेता को बनाने जा रही प्रदेश अध्यक्ष 

पश्चिम बंगाल के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। इसके बाद अब राज्य भाजपा को नया अध्यक्ष मिलना तय है। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं लेकिन सीएम ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए उन्हीं की तरह तेज तर्रार महिला को जिम्मेदारी मिल सकती है.

modi vs mamata
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 02:00:35 IST

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगे करारे झटके से सबक ले रही है। भाजपा अब पश्चिम बंगाल के अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रही है।

महिला नेता के हाथ में कमान

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। इसके बाद अब राज्य भाजपा को नया अध्यक्ष मिलना पूरी तरह तय है। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी के सामने महिला चेहरा होने से बीजेपी को फायदा मिल सकता है।

इन राज्यों में भी होगा फेरबदल

जानकारी के मुताबिक जिन राज्यों के नेताओं के नेताओं पर गाज गिर सकती है, उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा शामिल है। बताया जा रहा है कि इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके साथ इन राज्यों के प्रादेशिक संगठन में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

लोकसभा में खराब रहा था प्रदर्शन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। यूपी में जहां पार्टी को 33 सीटों का नुकसान हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र में पार्टी को 13 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा में बीजेपी को कई सीटें गंवानी पड़ी थी, जिसकी वजह से पार्टी ने केंद्र में बहुमत खो दिया।

240 सीटों पर सिमट गई पूरी पार्टी

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिलीं और पार्टी ने पहले से बड़ा बहुमत हासिल किया। हालांकि 2024 के चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। चुनाव से पहले जहां पार्टी 400 पार के नारे लगा रही थी, वहीं चुनाव परिणाम में बीजेपी सिर्फ 240 पर सिमट गई और एनडीए 290 से कुछ ज्यादा ही सीटें ला पाया।