Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘भारत जोड़ो यात्रा को मिलते समर्थन से परेशान है बीजेपी’, मांडविया के कोविड प्रोटोकॉल वाले पत्र पर गहलोत

‘भारत जोड़ो यात्रा को मिलते समर्थन से परेशान है बीजेपी’, मांडविया के कोविड प्रोटोकॉल वाले पत्र पर गहलोत

जयपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को मिलते […]

(अशोक गहलोत)
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2022 14:12:13 IST

जयपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को मिलते समर्थन से बीजेपी परेशान है।

घबराई हुई है बीजेपी

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं।

पहले PM को पत्र लिखें

यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने त्रिपुरा में रैली की थी जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में पीएम ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। अगर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्देश्य राजनीतिक ना होकर उनकी चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहला पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।

मांडविया ने क्या लिखा है?

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

Jharkhand Murder Case: शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कुत्ते खाते दिखे मांस