Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP Manifesto: संकल्प पत्र के बहाने पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, भ्रष्टाचारी अब जेल में…

BJP Manifesto: संकल्प पत्र के बहाने पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, भ्रष्टाचारी अब जेल में…

नई दिल्लीः भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई नए वादे भी किए है। इस बीच पीएम ने इशारों-इशारों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला है। सीएम केजरीवाल का नाम लिए […]

BJP Manifesto: संकल्प पत्र के बहाने पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, भ्रष्टाचारी अब जेल में...
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2024 14:01:14 IST

नई दिल्लीः भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई नए वादे भी किए है। इस बीच पीएम ने इशारों-इशारों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला है।

सीएम केजरीवाल का नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है और इसी कारण गरीब को लूटने वाले अब जेल में है। पीएम ने कहा कि पहले गरीब और मध्यम वर्ग का हक छिन जाता था, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले करोड़ों के घोटाले बंद हो गए हैं।

देश को नंबर वन बनाना हैः पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि दोबारा सरकार में आने के बाद भ्रष्टाचारियों पर निरंतर कार्रवाई करते रहेंगे। पीएम ने आगे कहा कि गांरटी है कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी लाल किले से कहा था, यही समय है। मैं आज भी कहूंगा अगर देश को ऐसे ही आगे बढ़ना है और नंबर वन बनाना है।

ये भी पढ़ेः    BJP Manifesto: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, 2047 तक का रोडमैप तैयार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड़्डी पर पत्थर से हमला, पीएम मोदी ने जाहिर की चिंता