Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP: बीजेपी संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का ऐलान, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बाहर, देखें पूरी सूची

BJP: बीजेपी संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का ऐलान, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बाहर, देखें पूरी सूची

BJP Parliamentary Board: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी […]

BJP Parliamentary Board
inkhbar News
  • Last Updated: August 17, 2022 14:30:56 IST

BJP Parliamentary Board:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को दी गई है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बोर्ड में शामिल किया गया है। बता दें कि संसदीय बोर्ड बीजेपी की सबसे ताकतवर संस्था मानी जाती है। इसमें पार्टी के तमाम बड़े फैसले लिए जाते हैं।

फडणवीस का बढ़ा कद

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में तो जगह नहीं मिली है लेकिन उन्हें पार्टी दूसरी सबसे ताकतवर संस्था चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। उनके साथ ही वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को भी चुनाव समिति में जगह दी गई है।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की पूरी लिस्ट

1. जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
2. नरेंद्र मोदी
3. राजनाथ सिंह
4. अमित भाई शाह
5. बी. एस. येदयुरप्पा
6. सर्बानंद सोनोवाल
7. के. लक्ष्मण
8. इकबाल सिंह लालपुरा
9. सुधा यादव
10. सत्यनारायण जटिया
11. बी एल संतोष (सचिव)

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति

1. जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
2. नरेंद्र मोदी
3. राजनाथ सिंह
4. अमित भाई शाह
5. बी. एस. येदयुरप्पा
6. सर्बानंद सोनोवाल
7. के. लक्ष्मण
8. इकबाल सिंह लालपुरा
9. सुधा यादव
10. सत्यनारायण जटिया
11. भूपेन्द्र यादव
12. देवेन्द्र फडणवीस
13. ओम माथुर
14. बीएल संतोष (सचिव)
15. वनथी श्रीनिवास (पदेन)

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना