Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP Second list: कांग्रेस, TMC और AAP में रहे अशोक तंवर को बीजेपी ने सिरसा से बनाया उम्मीदवार

BJP Second list: कांग्रेस, TMC और AAP में रहे अशोक तंवर को बीजेपी ने सिरसा से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्लीः भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पीयूष गोयल, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हरियाणा के कद्दावर नेता अशोक तंवर की हो रही है। […]

BJP Second list: कांग्रेस, TMC और AAP में रहे अशोक तंवर को बीजेपी ने सिरसा से बनाया उम्मीदवार
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2024 20:42:08 IST

नई दिल्लीः भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में पीयूष गोयल, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हरियाणा के कद्दावर नेता अशोक तंवर की हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कई राजनीतिक दलों की यात्रा कर पिछले सप्ताह ही भाजपा में शामिल हुए हैं। अब उनको भाजपा में शामिल होने का इनाम भी दे दिया गया है।

भाजपा ने सिरसा से उतारा मैदान में

भाजपा ने अपने दूसरे लिस्ट में सिरसा से अशोक तंवर पर दांव लगाया है। बता दें कि अशोक तंवर भाजपा में आने से पहले कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी का सदस्य रह चुके हैं। अशोक तंवर इससे पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और सिरसा से ही सांसद भी रह चुके हैं। वो अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

देखें हरियाणा से भाजपा उम्मीदवार

भाजपा ने हरियाणा से कई दिग्गजों को उतार दिया है। बता दें कि अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, भिवानी से धरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर। वहीं सबसे चौंकाने वाला नाम मनोहर लाल खट्टर का है क्योंकि इनको लेकर कयास लगाए जा रहे थे की इन्हें पंजाब का गवर्नर बनाया जा सकता है।