Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP West Bengal: पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर BJP ने नियुक्त किया प्रभारी, ममता को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति

BJP West Bengal: पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर BJP ने नियुक्त किया प्रभारी, ममता को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाल ही में पश्चिम बंगाल दौरे के बाद पार्टी ने सत्ताधारी तृणमूल को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। भाजपा ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट […]

JP Nadda & Amit shah
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 10:27:37 IST

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाल ही में पश्चिम बंगाल दौरे के बाद पार्टी ने सत्ताधारी तृणमूल को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। भाजपा ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट पर अलग अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार (30 दिसंबर) को यह एलान किया। इसे लोकसभा चुनाव के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है।

कहां से कौन बना प्रभारी?

पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नित्यानंद मुंशी को जलपाइगुड़ी का प्रभारी बनाया गया है। आनंदमय बर्मन संयुक्त प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह अमिताभ मोइत्रा को कूचबिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है और सुशील बर्मन अलीपुरद्वार के प्रभारी बनाए गए हैं। सुशांत रावा को उनके साथ संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि दार्जिलिंग के लिए विशाल लामा को प्रभारी और सुकर मुंडा व गोबिंद रॉय को संयुक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने ये नियुक्तियां की हैं।

35 सीटें जीतने का लक्ष्य

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि उसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने ही अपना परचम लहराया था। अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है तो बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में 26 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता आए थे। उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग की थी। इस दौरान सभी मोर्चे और आईटी सेल के पदाधिकारी को विशेष निर्देश दिए थे। शाह ने बंगाल बीजेपी को कम से कम 35 सीटें जीतने का टारगेट दिया है।