Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • होली के दिन आसमान में दिखाई देगा ‘ब्लड मून’ , जानें कैसे देखे यह दुर्लभ घटना

होली के दिन आसमान में दिखाई देगा ‘ब्लड मून’ , जानें कैसे देखे यह दुर्लभ घटना

स बार होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा ...

Lunar Eclipse March 2025
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2025 17:02:33 IST

नई दिल्ली : इस साल 14 मार्च 2025 को आसमान में ब्लड मून का देखने को मिलने वाला है. ब्लड मून एक ऐसी दुर्लभ घटना है जो कई सालों में एक बार ही होती है. ब्लड मून का मतलब होता है लाल चांद. ये ब्लड मून हमेशा पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय होता है. वहीं, पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. इस वजह से चंद्रमा काफी हद तक या पूरी तरह से सूर्य की रोशनी से छिप जाता है. इस साल होली पर ब्लड मून का नजारा 65 मिनट तक देखने को मिलेगा.

कब दिखेगा ब्लड मून

इस बार होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा. चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:29 बजे खत्म होगा. वहीं, 14 मार्च को सुबह 11:29 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक ‘ब्लड मून’ दिखाई देगा. इस समय चंद्र देव 65 मिनट तक लाल रंग में नजर आएंगे।

भारत में ब्लड मून कब दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण के समय भारत में दिन होगा, जिसके कारण आप यहां ब्लड मून का नजारा नहीं देख पाएंगे। हालांकि, यूट्यूब पर कई चैनल इस घटना का सीधा प्रसारण करेंगे, जहां से आप इस खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं।

क्या होता है ब्लड मून

ब्लड मून वह स्थिति है, जब चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल दिखाई देता है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब पृथ्वी की छाया सूर्य की रोशनी को रोकती है, लेकिन वायुमंडल में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों के कारण लाल किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। इस वजह से चंद्रमा गहरा लाल रंग का दिखाई देता है। इस लाल रंग के कारण ही इसे ब्लड मून कहा जाता है।

कहां दिखाई देगा

मार्च में होने वाला यह ब्लड मून ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया के शहरों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ें :-

पाकिस्तान से यही उम्मीद थी, नहीं हजम हुई भारत की जीत, सर्वे में PCB की बेइज़्ज़ती

 

Tags

holi