Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Breaking: आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, 1 की मौत और कई घायल

Breaking: आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, 1 की मौत और कई घायल

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां दो पैसेंजर ट्रेनें आपस में टकरा गयीं। विशाखापटनम से रायगड़ा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन उसी मार्ग पर विशाखापत्तनम से पलासा जा रही एक यात्री ट्रेन से टकरा गयी। टक्कर के बाद पलासा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से […]

Breaking: आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, 3 की मौत और कई घायल
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2023 22:10:44 IST

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां दो पैसेंजर ट्रेनें आपस में टकरा गयीं। विशाखापटनम से रायगड़ा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन उसी मार्ग पर विशाखापत्तनम से पलासा जा रही एक यात्री ट्रेन से टकरा गयी। टक्कर के बाद पलासा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अब तक 1 की मौते हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी का कहना है कि अभी पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या पता नहीं चल पाई है। रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो चूका है।

मुख्यमंत्री ने राहत भेजने का आदेश जारी किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम और विजयनगरम के नजदीकी जिलों से जितने हो पाए उतने एम्बुलेंस भेजने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने यहां तत्काल राहत उपाय करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के आसपास के अस्पतालों में घायल लोगों को अच्छे इलाज मुहैया कराने और हर तरह की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Kerala Blast: सरेंडर करने से पहले आरोपी ने फेसबुक लाइव कर बताया बम धमाके के पीछे का कारण