Inkhabar

Budget 2023: आज 11 बजे पेश होगा बजट, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। इस साल के आम बजट की राह देख रहे लोगों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ घंटे बाद संसद में देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर बजट कितने बजे पेश होने वाला […]

Budget 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 09:19:59 IST

नई दिल्ली। इस साल के आम बजट की राह देख रहे लोगों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ घंटे बाद संसद में देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर बजट कितने बजे पेश होने वाला है। बता दें कि बजट पेश होने से पहले और उसके बाद भी कई तरह की फॉर्मैलिटी की जाती है।

जिन्हें पूरा करना आवश्यक होता है। यह सब चीजें एक तय समय पर ही की जाती हैं। वित्त मंत्रालय ने बजट का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है।

ऐसा होगा बजट का पूरा शेड्यूल

सुबह 8:40 बजे – वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने सरकारी आवास से बाहर आएंगी और उसके बाद नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस जाएंगी। वित्त मंत्रालय के ऑफिस से वह बजट की कॉपी लेकर संसद के लिए जाएंगी।

सुबह 9 बजे – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय के गेट नंबर-2 के बाहर जाएंगी। इसके बाद बजट के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व वित्त मंत्री का फोटो सेशन किया जाएगा।

सुबह 9:25 बजे – वित्त मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन में जाएंगी। फिर वहां वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू बजट को अपनी औपचारिक मंजूरी भी देंगी।

सुबह 10 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद जाएंगी।

सुबह 10:10 बजे – संसद में पहुंचने के बाद ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी को लिया जाएगा।

सुबह 11 बजे – वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में आम बजट को पेश करेंगी और इसके बारे में बताना शुरू करेंगी।

दोपहर 3 बजे – संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित करेंगी। इसमें पहले वह बजट की घोषणाओं पर मुख्य पॉइंट्स को बताएंगी। इसके बाद ही वह पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देंगी।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार