Inkhabar

Budget 2024: सभी को 2024 का राम-राम, संसद के बजट सत्र पर बोले PM मोदी

नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद यह सत्र शुरू होगा। वर्तमान लोकसभा का ये आखिरी सत्र है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कल यानी एक फरवरी को अंतरिम […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2024 10:39:00 IST

नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद यह सत्र शुरू होगा। वर्तमान लोकसभा का ये आखिरी सत्र है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कल यानी एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया।

क्या बोले पीएम मोदी?

संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी को 2024 का राम-राम। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया था और संसद में नारी शक्ति पर कानून बनाया गया। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड़दंग करने वाले सांसद आत्मनिरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का स्वभाव हुड़दंग करना होता है। ये बजट सत्र पश्ताप का अवसर है, उत्तम से उत्तम प्रयास करें।