Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश कर दिया है। बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने साल 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4% रखने का लक्ष्य रखा है। साल 2025 में जीडीपी का 4.8% और वित्त वर्ष 26 के लिए 4.4% लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

11.54 लाख करोड़ उधार लेगी सरकार

बजट 2025-26 पेश करते हुए करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए शुद्ध बाजार उधारी 11.54 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। सरकार पहले से ही घाटे में है ऐसे में इस बजट के लिए फिर से 11.54 लाख करोड़ का कर्ज लेगी। बता दें कि मोदी सरकार के 2014 से सितंबर 2023 तक के 9 साल में भारत पर कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 161 लाख करोड़ रुपए तक हो गया। इस तरह से देखें तो मोदी सरकार के टेन्योर में कर्ज 220 फीसदी बढ़ा है।

कुल 50.65 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार

बजट 2024-25 में भारत सरकार का बजट 47.65 लाख करोड़ रुपये का था जो बाद में बढ़कर 48,20,512 करोड़ का हो गया। साल 2025-26 का बजट 50.65 लाख करोड़ का है यानी कि 50 लाख करोड़ की राशि सरकार खर्च करेगी। जहां तक आय की बात है वो महज 34.96 लाख करोड़ होगी। बाकी रकम सरकार 11.54 लाख करोड़ बाजार से उधार लेकर जुटाएगी और 3.5 लाख करोड़ अपनी संपत्ति और शेयर से। आपको बता दें कि सरकार हर साल जो रकम खर्च करती है उसमें से लगभग एक चौथाई हिस्सा कर्ज पर ब्याज चुकाने में करती है।

सीतारमण की बड़ी घोषणाएं-

  • कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
  • 36 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान।
  • लेदर क्षेत्र में 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार।
  • सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना।
  • मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।
  • सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
  • अगले 3 साल में सभी जिलों में बनेंगे कैंसर डे केयर सेंटर।
  • 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
  • मेडिकल कॉलेज में जोड़ी जाएंगी 75 हजार सीटें।
  • किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन 3 लाख से 5 लाख किया गया।
  • बिहार में मखाना बोर्ड का गठन

 

ऐसे ही मिडिल क्लास को मालामाल नहीं कर गईं निर्मला, इतनी बार पीना पड़ा पानी

कैंसर पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर! बजट-2025 में सरकार ने किया ऐसा ऐलान, अब इलाज होगा आसान

12 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं, मोदी सरकार का मिडिल क्लास के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऐलान