Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • शपथ ग्रहण के लिए संभावित मंत्रियों को जाने लगा फोन, जानें कौन-कौन हैं शामिल

शपथ ग्रहण के लिए संभावित मंत्रियों को जाने लगा फोन, जानें कौन-कौन हैं शामिल

Modi Cabinet: देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 9 जून, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इधर शपथ ग्रहण के लिए संभावित मंत्रियों के फोन बजने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, नितिन गडकरी को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2024 09:59:27 IST

Modi Cabinet: देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 9 जून, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इधर शपथ ग्रहण के लिए संभावित मंत्रियों के फोन बजने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, नितिन गडकरी को फोन जा चुका है।

5 सीटें जीत चुके हैं चिराग

बता दें कि चिराग पासवान की लोजपा( रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और सभी पर जीत दर्ज की थी। चिराग ने हाजीपुर से जीत हासिल की थी। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़े थे, वो मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। अनुप्रिया पटेल की अपना दल(एस) दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें एक पर जीत हासिल हुई थी। जयंत चौधरी की पार्टी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। जीतन राम मांझी को एक सीट मिली थी और वो गया से विजयी रहे हैं।

इन चेहरों को मिलेगा मौका

मोदी 3.0 में टीडीपी के राम मोहन नायडू, जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा और राम नाथ ठाकुर को जगह मिल सकती है। वहीं लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ललन सिंह या संजय झा में से किसी एक को जदयू कोटे से मंत्री बनाया जाएगा।

बीजेपी से इन सांसदों को मिल सकती है जगह-

बीजेपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, डॉ महेश शर्मा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राधा मोहन दास , मनसुख मंडाविया, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामवीर सिंह विधूड़ी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति ईरानी, सुरेश गोपी, संजय बंडी, जी किशन रेड्डी, शोभा करंदजले, के अन्नमलाई आदि शामिल हैं।

चुनाव में एनडीए को बहुमत

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण आज, इन नए चेहरे को मिल सकती है जगह, देखें लिस्ट