Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • CBSE Result 2022: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई के 10वीं और 12वीं का परिणाम, जाने हर अपडेट

CBSE Result 2022: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई के 10वीं और 12वीं का परिणाम, जाने हर अपडेट

CBSE Result 2022: नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 2022 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज ही दोनों बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर जानकारी दे सकता है। कुछ […]

Punjab Board result
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2022 14:03:59 IST

CBSE Result 2022:

नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 2022 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज ही दोनों बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर जानकारी दे सकता है।

कुछ घंटे पहले मिलेगी सूचना

बताया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं क्लास के बोर्ड रिजल्ट 12वीं से पहले जारी करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड (सीबीएसई) की ओर इसे लेकर किसी भी तारीख और तय समय की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने से सिर्फ कुछ घंटे पहले ही इसकी सूचना दे सकता है।

यहां चेक करे रिजल्ट

सीबीएसई की 10वी और 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत आसानी से अपना परीक्षा परिणाम जान सकते है। इसके लिए उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक
वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा। जहां पर वो अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया