Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में बारिश के आसार, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में बारिश के आसार, जानिए देशभर के मौसम का हाल

नई दिल्ली। भारत में मौसम एक बार फिर करटव ले रहा है। देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। शीतलहर की ऐसी है स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के उत्तरी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने […]

India Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2023 08:57:05 IST

नई दिल्ली। भारत में मौसम एक बार फिर करटव ले रहा है। देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

शीतलहर की ऐसी है स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के उत्तरी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर काफी कम हो गई है। वहीं अगले पांच दिनों तक तेज ठंड से राहत रहेगा। वहीं दक्षिण हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

इन इलाकों में पड़ेंगे ओले!

मौसम विभाग ने चेताया है कि जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 से 27 जनवरी के दौरान भारत के उत्तर पश्चिम इलाकों में अरब सागर से नमी आएगी। वहीं 23-24 जनवरी को जम्मू, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और हिमाचल में हल्की ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 24 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हिरयाणा और चंड़ीगढ़ में भी ओले पड़ सकते हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 से 26 जनवरी के दौरान बारिश देखने को मिल सकती है। यहां पर 21 जनवरी यानी आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 23-24 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके कारण हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।