Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandigarh Mayor: मेयर को आपत्तिजनक शब्द कहने पर हंगामा, भाजपा के दो पार्षद निलंबित

Chandigarh Mayor: मेयर को आपत्तिजनक शब्द कहने पर हंगामा, भाजपा के दो पार्षद निलंबित

नई दिल्लीः चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में शुक्रवार यानी 15 मार्च को विवाद हो गया। भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को आपत्तिजनक शब्द कह दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कई मुद्दों पर हो […]

Chandigarh Mayor: मेयर को आपत्तिजनक शब्द कहने पर हंगामा, भाजपा के दो पार्षद निलंबित
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2024 14:27:21 IST

नई दिल्लीः चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में शुक्रवार यानी 15 मार्च को विवाद हो गया। भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को आपत्तिजनक शब्द कह दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

कई मुद्दों पर हो रही थी चर्चा

नगर निगम ने शुक्रवार यानी 15 मार्च की विशेष बैठक बुलाई थी। जिसमें 24 घंटे पानी की परियोजना पर अब तक क्या-क्या हुए है,उस पर चर्चा हुई हैं। इसके अलावा कई और मुद्दों पर चर्चा हुई कई और एजेंडा पर चर्चा होनी थी।

मार्शल ने दोनों को सदन से किया बाहर

पार्षद ने कहा कि उन्होंने मेरा अपमान किया है। इसके बाद सभी ने राणा से माफी मांगने की बात कही। मेयर ने कहा कि राणा अपने शब्द वापस ले लेकिन राणा ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने पार्षद कंवरजीत सिंह राणा और मनोज सोनकर को निष्कासित कर दिया गया है। जिसके बाद मार्शल ने सदन से दोनों को बाहर कर दिया।