Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जानें सूतक काल और अवधि

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जानें सूतक काल और अवधि

नई दिल्ली: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है। आज सुबह यानी 18 सितंबर की सुबह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की अवधि और […]

Chandra Grahan 2024
inkhbar News
  • Last Updated: September 18, 2024 07:52:04 IST

नई दिल्ली: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है। आज सुबह यानी 18 सितंबर की सुबह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की अवधि और सूतक काल से जुड़ी जरूरी बातें।

चंद्र ग्रहण की अवधि कितनी है

साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार की सुबह लगने जा रहा है। यह सुबह 06:12 बजे से 10:17 बजे तक रहने वाला है। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे की होगी।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

पितृ पक्ष में यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। आज सुबह लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण दुनिया भर के 5 महाद्वीपों में दिखाई देगा, जिसमें यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्से शामिल हैं।

क्या सूतक नियमों का पालन करना होगा या नहीं?

आज 18 सितंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जब चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक नहीं लगेगा। लोगों को सूतक काल के नियमों का पालन करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर यह ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूतक काल के नियमों का पालन करना पड़ता।

Also Read-जम्मू कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू, 10 साल बाद जनता चुनेगी CM

हरियाणा चुनाव: भाजपा कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र