Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandrayaan 2 live online streaming: चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला, नई तारीख के एलान के बाद इसरो के इन आधिकारिक चैनल पर देख सकेंगे लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Chandrayaan 2 live online streaming: चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला, नई तारीख के एलान के बाद इसरो के इन आधिकारिक चैनल पर देख सकेंगे लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Chandrayaan 2 live online streaming: चंद्रयान-2का प्रक्षेपण इसरो ने टाल दिया है. सोमवार को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा, इसरो जल्द ही इसके लॉन्चिंग की नई तारीख का एलान करेगा. इसरो का कहना है कि चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग व्हीकल में तकनीकि समस्या आ गई थी जिसके बाद आखिरी पलों में इसका प्रक्षेपण रोकना पड़ा. अब नई तारीख के एलान के बाद आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. पहले इसे सोमवार 15 जुलाई तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाना था.

Chandrayaan 2 live online streaming
inkhbar News
  • Last Updated: July 15, 2019 02:39:59 IST

नई दिल्ली. श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. इसरो का कहना है कि प्रक्षेपण होने से कुछ मिनट पहले ही चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग व्हीकल में तकनीकी दिक्कत आ गई जिसकी वजह से भारत के इस मून मिशन की लॉन्चिंग रोकनी पड़ी. चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सोमवार को नहीं किया जाएगा. जल्द ही इसरो नई तारीख का एलान करेगा. पहले चंद्रयान-2 को पृथ्वी से चंद्रमा के लिए सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाना था. नई तारीख के एलान के बाद आप चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण  ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे.  इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण किया जाएगा. आप हमारे चैनल इंडिया न्यूज पर भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख पाएंगे.

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर 54 दिनों में चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा. चंद्रयान-2 के जरिए भारत विश्व में इतिहास रच देगा. अब तक का यह सबसे सस्ता चंद्रमा मिशन है. चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है. प्रक्षेपण के 16 मिनट के बाद ही यह पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगा. हालांकि चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के लिए इसे 21-22 दिन का समय लगेगा.

 

https://www.youtube.com/watch?v=USpCu-Z1usk&fbclid=IwAR2Z9ImEXNpMVk6X2jXtLQKf5aXwNkodPc4di8J5187lPE3cLDZwNfbw2Co

इसरो की वेबसाइट पर चंद्रयान-2 की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसरो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी होगी लाइव स्ट्रीमिंग

इसरो के आधिकारिक फेसबुक पेज पर देख सकेंगे चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की लाइव स्ट्रीमिंग

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 दुनिया का पहला ऐसा मिशन होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर लैंड करेगा. अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी छोर की सतह पर कोई भी स्पेसक्राफ्ट नहीं पहुंचा है. चंद्रयान-2 उस छोर पर जाएगा और वहां की सतह का परीक्षण कर पृथ्वी पर जानकारी भेजेगा. इसके अलावा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर भी चंद्रमा की कक्षा से चांद की बाहरी सतह का 3डी मैप बनाएगा.

Chandrayaan 2 Launch called off: तकनीकी दिक्कतों के कारण चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला, आज नहीं लॉन्च होगा भारत का मून मिशन, इसरो जारी करेगा नई तारीख

Chandrayan 2 Cheaper Than Avengers Endgame: विदेशी मीडिया में चर्चा, हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम से कम खर्चीला है भारत का चंद्रयान 2 मिशन

Tags