Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • नाम बदलने से नहीं बदलती जमीनी हकीकत…अरुणाचल मामले पर राजनाथ सिंह ने चीन को सुनाया

नाम बदलने से नहीं बदलती जमीनी हकीकत…अरुणाचल मामले पर राजनाथ सिंह ने चीन को सुनाया

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन को जमकर सुनाया। उन्होंने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या भारत ऐसा करेगा तो पड़ोसी देश के इलाके हमारे क्षेत्र का हिस्सा बन जायेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल […]

राजनाथ सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2024 07:55:03 IST

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन को जमकर सुनाया। उन्होंने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या भारत ऐसा करेगा तो पड़ोसी देश के इलाके हमारे क्षेत्र का हिस्सा बन जायेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश के नामसाई इलाके में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ख़राब हो रहे भारत-चीन रिश्ते

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य में चीन द्वारा 30 जगहों के नाम बदलने से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि अगर हम उनके देश के विभिन्न राज्यों का नाम बदल देंगे तो क्या वो हमारे क्षेत्र का हिस्सा बन जायेंगे। इस तरह की हरकत से भारत और चीन के रिश्ते ख़राब हो रहे हैं।

इन जगहों के बदले थे नाम

मालूम हो कि पिछले हफ्ते चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक विभिन्न स्थानों के 30 नामों की लिस्ट जारी की थी। इससे पहले चीन पूर्वोत्तर राज्य पर अपना दावा जाता चुका है। चीन ने जिन जगहों के नाम बदले थे उसमें 12 पहाड़, 4 नदियां, 1 झील, 1 पहाड़ी दर्रा, ग्यारह आवासीय क्षेत्र और जमीन का एक टुकड़ा शामिल है। चीन ने इनके नामों को चीनी अक्षरों में लिखा है।

 

Also Read- साइमन हैरिस बने आयरलैंड के नए पीएम, सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ