Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुआ बवाल! पुलिस और कांग्रेस समर्थकों में झड़प

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुआ बवाल! पुलिस और कांग्रेस समर्थकों में झड़प

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस समय भिड़ गए, जब उनको शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी […]

Bharat Jodo Nyay Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 13:36:02 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस समय भिड़ गए, जब उनको शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई भी हुई है। वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी पर यात्रा रोकने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला?

बता दें कि असम में राहुल गांधी के समर्थकों तथा गुवाहाटी पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई। दरअसल, ये तब हुआ जब राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया और उनको शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। कांग्रेस समर्थक उस मार्ग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी उनको अनुमति नहीं थी। इसके बाद देखते ही देखते पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई और पुलिस ने कुछ समर्थकों को लाठियों से भगाया। इस दौरान राहुल गांधी बस के ऊपर खड़े रहे।

राहुल ने लगाया आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री के ‘निर्देश’ पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मेघालय में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने से उनको रोका गया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के सीएम कार्यालय के जरिए विश्वविद्यालय प्राधिकारियों को ये निर्देश दिया।