Inkhabar

Chhattisgarh CM: 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को आज ही विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए चुना गया। किसान परिवार से संबंध रखने वाले विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से आते […]

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2023 23:11:03 IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को आज ही विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए चुना गया। किसान परिवार से संबंध रखने वाले विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। ये भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इसके साथ ही ये भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं।

कौन हैं विष्णु देव साय?

किसान से नेता बने विष्णु देव साय Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) आदिवासी समुराय से आते हैं। इनका जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। विष्णु देव ने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने वाले विष्णु देव को संघ के बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है। इनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी नेताओं में होती है। बता दें कि अजीत जोगी के बाद विष्णु देव छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें: Election: छतीसगढ़ के अगले सीएम होंगे विष्णु देव साय, विधायक दल के बैठक में लिया गया फैसला