Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज देश समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है […]

(पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू)
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2022 09:12:22 IST

नई दिल्ली। आज देश समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं! आइए इस दिन हम सब ईसा मसीह द्वारा दिए गए दया और भाईचारे के संदेश को याद करें। हम खुशी और सकारात्मकता फैलाएं और साथी प्राणियों और पर्यावरण के प्रति दया की भावना रखें।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस के मौके पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि क्रिसमस की बधाई! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों और समाज की सेवा पर जोर देने का स्मरण करते हैं।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

Jharkhand Murder Case: शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कुत्ते खाते दिखे मांस