Inkhabar

INDIA और BJP के बीच कांटे की टक्कर, अजय राय ने कही बड़ी बात

लखनऊ: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. देश की जनता का निर्णय सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। […]

Ajay Rai
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2024 09:44:43 IST

लखनऊ: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. देश की जनता का निर्णय सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। इसी बीच वाराणसी से नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने बड़ा बयान दिया है।

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

मैंने कल भी कहा था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए हैं। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि इंडिया अलायंस नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने है। देश में इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है…बीजेपी ने पहले से पटाखे मंगवाए और मिठाइयां तैयार कीं। उनके सभी पटाखे और मिठाइयाँ अछूती रहेंगी। इसका मतलब है कि वे खुद को जनता से ऊपर मानते हैं…यह अति आत्मविश्वास है…हम जीतेंगे और अच्छी सरकार देंगे।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज आम चुनाव में मतों की गणना हो रही है। देश की जनता का फैसला सुबह 8 बजे से आना शुरू हो गया है। बता दें कि 543 सीटों लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में शुरूआत रूझानों के मुताबिक सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।