Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह और शाम ठंड बनी हुई है.

Delhi Weather, Weather Forecast
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 08:48:05 IST

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह की हल्की धूप ने राहत दी है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है।

दिल्ली का मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और रात के वक्त हल्का कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। बीते दिनों राजधानी में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल रहा है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 6 फरवरी से हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। वहीं बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह और शाम ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में धूप से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है।

Weather Report

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों में राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर में ठंड बरकरार

श्रीनगर और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। हालांकि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। स्काईमेट के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, उड़ीसा, असम और अरुणाचल प्रदेश में चक्रवात के कारण आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन ने महाकुंभ में लाल साड़ी में कराया फोटोशूट, भारी बवाल

Tags