Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी, शीतलहर से ठिठुरेगा उत्तर भारत

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी, शीतलहर से ठिठुरेगा उत्तर भारत

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फभारी हो रही है, जिसके चलते के दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड की वापसी हो सकती है। इस ठंड के कारण हरियाणा और चंडीगढ़ में स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। […]

Delhi Weather
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2023 08:02:55 IST

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फभारी हो रही है, जिसके चलते के दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड की वापसी हो सकती है। इस ठंड के कारण हरियाणा और चंडीगढ़ में स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।

घने कोहरे की स्थिति

दिल्ली-NCR में इस समय ठंड से कुछ राहत है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में शीतलहर का नया दौर शुरु हो सकता है। भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फभारी हो रही है, जिसके देश के मैदानी इलाकों में ठंड की बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा सरकार ने 21 तक छुट्टी कर दी है और चंडीगढ़ सरकार ने 8वीं तक के स्कूल को 21 जनवरी तक बंद कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेताया है कि उत्तर भारत में 14 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनेगी जबकि 15 जनवरी से शीतलहर का एक नया दौर शुरु होगा।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस और अगले 24 घंटे के अंतराल में मध्य प्रदेश का तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं अगर बात गुजरात की करें तो अगले तीन दिनों के दौरान यहां के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

तेज शीतलहर की संभावना

गौरतलब है कि शीतलहर का दौर फिर से जारी रहने वाला है। 14-17 जनवरी तक राजस्थान के कई इलाकों में वहीं 14 औप 15 को कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा हिमाचल में 15 से 17 जनवरी तक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 से 18 जनवरी तक और 17-18 जनवरी तक यूपी और मध्य प्रदेश में तेज शीतलहर की संभावना है।