Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress AICC Session 2025: कांग्रेस का 84वां अधिवेशन गुजरात में शुरू, राहुल-सोनिया-खड़गे बैठक में मौजूद

Congress AICC Session 2025: कांग्रेस का 84वां अधिवेशन गुजरात में शुरू, राहुल-सोनिया-खड़गे बैठक में मौजूद

Congress AICC Session 2025: कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो गया है। यह दो दिन 8 से 9 अप्रैल तक चलेगा।

Congress AICC Session
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2025 12:22:34 IST

Congress AICC Session 2025: कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो गया है। यह दो दिन 8 से 9 अप्रैल तक चलेगा। गुजरात में कांग्रेस 64 साल बाद यह बैठक करने जा रही है। इससे पहले साल 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा कि सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में प्रियंका गांधी को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

6 राज्यों में चुनाव को लेकर मंथन

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर पार्टी ने कुछ बड़ा सोचा है। उनकी संभावित उच्च भूमिका पर पार्टी इसमें विचार करेगी। 6 राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं तो इसे देखकर कांग्रेस यह फैसला करेगी। कांग्रेस अधिवेशन में पहुंचे शशि थरूर ने कहा कि इस मीटिंग में हम देश के वर्तमान हालात से निपटने पर चर्चा करेंगे।

गुजरात में बैठक क्यों?

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो कांग्रेस भाजपा को गुजरात से ही तोड़ना चाहती है। गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 1985 में 149 सीटें जीती थी। इसके बाद से पार्टी घटती चली गई। 37 सालों में कांग्रेस 149 से 17 पर जाकर सिमट गई। अभी कांग्रेस के पास गुजरात में 12 विधायक हैं। 2022 विधानसभा में भाजपा ने 156 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में उसके 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ दिया था।

 

तुरंत वर्दी उतार दो…बीच सड़क पर पुलिस वाले की योगी ने निकाली सारी हेकड़ी, दे डाली खुली चुनौती

Tags