Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress: राजस्थान सीएम का पद छोड़ेंगे अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष का लड़ेंगे चुनाव

Congress: राजस्थान सीएम का पद छोड़ेंगे अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष का लड़ेंगे चुनाव

Congress: नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से बने कंफ्यूजन को दूर करते हुए आज वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ये ऐलान कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने […]

Ashok Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2022 13:50:22 IST

Congress:

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से बने कंफ्यूजन को दूर करते हुए आज वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ये ऐलान कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले हैं।

राहुल ने मना किया

अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब सब प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर उन्हें उसे स्वीकार करना चाहिए। मैंने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन उनका कहना है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।

मैं लडूंगा चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि तारीख तो अभी पक्की नहीं है। लेकिन ये तय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैं चुनाव लड़ूंगा। इस वक्त जो हालात देश के हैं उसके लिए एक मज़बूत प्रतिपक्ष का होना बहुत जरूरी है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

सीएम पद छोड़ेंगे

बता दें कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लड़ने के साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया कि वो राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति और एक पद के नियम के तहत वो सीएम का पद छोड़ देंगे। अब आगे राज्य की कमान किसे मिलेगी यह सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी मिलकर तय करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव