Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress vs BJP: वायुसेना दिवस पर भिड़ी कांग्रेस-बीजेपी, ट्विटर बना जंग का मैदान

Congress vs BJP: वायुसेना दिवस पर भिड़ी कांग्रेस-बीजेपी, ट्विटर बना जंग का मैदान

Congress vs BJP: नई दिल्ली। आज भारतीय वायु सेना दिवस है। इस अवसर पर पूरे देश में लोग भारतीय वायु सेना की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। इस बीच देश की दो राष्ट्रीय पार्टियां एक दूसरे से भिड़ गई हैं। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जहां गलवान मामले […]

Congress vs BJP
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 13:05:30 IST

Congress vs BJP:

नई दिल्ली। आज भारतीय वायु सेना दिवस है। इस अवसर पर पूरे देश में लोग भारतीय वायु सेना की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। इस बीच देश की दो राष्ट्रीय पार्टियां एक दूसरे से भिड़ गई हैं। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जहां गलवान मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है।

ट्विटर पर कांग्रेस VS बीजेपी

भारतीय वायु सेना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर राजनीतिक जंग का मैदान बन चुका है। पक्ष और विपक्ष की दो पार्टियां, कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही है। इस सियासी जंग में दोनों पार्टियों के समर्थक भी कूद गए हैं और अपने नेता का बचाव कर रहे हैं।

कांग्रेस का PM मोदी पर वार

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा वार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जब देश के 20 वीर जवान शहीद हुए, उस समय चीन को लाल आंख दिखाने की जगह भीगी बिल्ली बनकर कौन बैठा था?, इसे हाल फिलहाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री पर किया गया सबसे बड़ा सियासी हमला माना जा रहा है।

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने भी आज वायु सेना दिवस पर कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला किया है। बीजेपी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि जब साल 2016 में भारतीय सेना पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब कांग्रेस ने सेना से सबूत मांगा था। कांग्रेस को भारतीय सेना पर भी विश्वास नहीं है। बीजेपी ने आगे लिखा कि कांग्रेस के चरित्र में ही भारत तोड़ो है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव