Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, बढ़ा विवाद

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, बढ़ा विवाद

अधीर रंजन चौधरी: नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी की है। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में […]

Women Commission on adhir ranjan chaudhary
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 14:22:34 IST

अधीर रंजन चौधरी:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी की है। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द को लेकर विवाद बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन में कांग्रेस नेता की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।

आदिवासी राष्ट्रपति स्वीकार नहीं

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

राष्ट्रपति का अपमान करना था उद्देश्य

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण