रांची/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी सांसद गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर आज भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो ये चुनावी साल में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।