नई दिल्ली। राहुल के ऊपर विवादित टिप्पणी करना भाजपा को भारी पड़ गया है। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने नेता विपक्ष को आतंकवादी बोला जिसके बाद दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर रवनीत बिट्टू के पुतले फूंके और दिल्ली बीजेपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन भी किया।
रवनीत सिंह माफी मांगे- कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता आज दिल्ली से जयपुर तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में कार्यकर्ताओं ने रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला भी फूंका। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग है कि रवनीत सिंह अपने बयान के लिए माफी मांगें।
रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा था कि वह देश के सबसे बड़े आतंकवादी हैं। अगर किसी एजेंसी को सबसे पहले किसी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए तो वह राहुल गांधी हैं। वह देश के लिए खतरा बन गए हैं। उन पर शिकंजा कसना जरूरी है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने भी राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं क्योंकि वह इस देश को बांटना चाहते हैं। उनका कोई धर्म नहीं है। उनके दादा मुसलमान थे और उनके पिता ने एक ईसाई महिला से शादी की थी। राहुल न तो हिंदू हैं न ही मुसलमान और न ही ईसाई। उनका भारत से कोई लेना-देना नही है। ये लोग इटली से भारत को लूटने के लिए आए है।
ये भी पढ़ेः-दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा, बापा नगर में मकान का एक हिस्सा गिरा