Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत जोड़ो यात्रा: आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा: आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी आज इस पदयात्रा की शुरूआत आंद्रप्रदेश के कुरनूल से करने वाले हैं राहुल ने लोगों के सवाल का दिया जवाब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली एक पदयात्रा है। […]

भारत जोड़ो यात्रा
inkhbar News
  • Last Updated: October 18, 2022 09:07:20 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी आज इस पदयात्रा की शुरूआत आंद्रप्रदेश के कुरनूल से करने वाले हैं

राहुल ने लोगों के सवाल का दिया जवाब

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली एक पदयात्रा है। इस यात्रा के दौरान की सारे ऐसे वाकये आए जब राहुल गांधी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बने। राहुल गांधी ने लोगों के जेहन में आने वाले एक सवाल का जवाब दिया, दरअसल उन्होंने बताया कि दिनभर चलने वाली इस पदयात्रा के बाद रात में वो अपना समय कैसे बिताते हैं।

रात में इस तरह बिताते हैं समय

राहुल गांधी ने लोगों के जेहन में उठने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, यात्रा के बाद रात में वो अपनी मां-बहन और दोस्तों से बात करते हैं और इस दौरान वो कसरत भी करते हैं। इसके अलावा वो कुछ किताबे भी पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां (सोनिया गांधी) उनके लिए सनस्क्रीन भेजी हैं लेकिन वो इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।

राहुल गांधी के फिटनेस की खूब हुई तारीफ

बता दें कि राहुल गांधी का हाल ही में एक वीडियों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब शेयर किया गया। जिसमें वो एक बच्चे के साथ सड़क पर पुशअप्स करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियों के बाद कई लोगों ने राहुल गांधी की फिटनेस की जमकर तारीफ की।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी शुरू

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई थी। यह पदयात्रा अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से होकर गुजर चुकी है। इसका समापन कश्मीर के श्रीनगर में होना है।