Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, थरूर से होगी टक्कर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, थरूर से होगी टक्कर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौव्हाण, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके प्रस्तावक बने। बता दें कि कुछ देर पहले ही सांसद शशि थरूर ने भी नामांन दाखिल […]

Congress President Election
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2022 14:32:33 IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौव्हाण, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके प्रस्तावक बने। बता दें कि कुछ देर पहले ही सांसद शशि थरूर ने भी नामांन दाखिल किया है।

गांधी परिवार का मिला समर्थन?

बताया जा रहा है कि खड़गे ने गांधी परिवार से निर्देश मिलने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामंकन दाखिल किया है। यही वजह है कि उनकी जीत को तय माना जा रहा है। पर्चा दाखिल करते वक्त खड़गे के साथ जी-23 गुट के कई नेता भी मौजूद रहे।

थरूर से होगा सीधा मुकाबला

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सीधा मुकाबला शशि थरूर से होगा। थरूर के पास बागी गुट के कुछ नेताओं का समर्थन जरूर है लेकिन उनकी उम्मीदवारी ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में जीत किसे मिलती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव